फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस उगाही करें तो इस नंबर पर भेजे फोटो

Tue, 16 Jun 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में ट्रैफिक पुलिस की उगाही का खेल आम है। जनता की इसी समस्या से निपटने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने एक नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपसे उगाही करें तो 9454405155 पर इसकी शिकायत और फोटो भेज सकते हैं। राजधानी के एएसपी ट्रैफिक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लापरवाही,गड़बड़ी और भ्रष्टाचार संबंधी सूचनाओं-शिकायतों तथा सुधार संबंधी सुझाव देने के लिए वॉट्सएप नंबर शुरू कर दिया गया है।

कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फोटो व मैसेज भेज सकता है। एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि राजधानी में कहीं भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली करते नजर आएं तो उसकी फोटो खींचकर इस नंबर पर भेज दें।
विज्ञापन


अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद न हो या आराम फरमाता दिखे तो फोटो सहित सूचना दें। उन्होंने कहा कि ऐसी हर सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होगी पुलिस

एएसपी ने कहा कि जनता इस नंबर पर ट्रैफिक की समस्याओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही सुधार संबंधी सुझाव भी दे सकती है। फिलहाल सूबे के 16 जिलों में यह सुविधा काम कर रही है। जल्द प्रदेश के बाकी जनपदों में भी वॉट्सएप नंबर जारी कर दिए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस फेसबुक,ट्विटर,वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होगी। इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ट्रैफिक अलर्ट देने में किया जाएगा। इन अलर्ट में ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही वैकल्पिक रूट की भी जानकारी होगी। वह भी एडवांस में।

जाम और ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी जाएगी। यह व्यवस्था पूरे सूबे में होगी। वह भी इसी महीने। इससे लोगों को बेवजह जाम या डायवर्जन के चलते होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। इसके लिए राजधानी में वर्कशॉप आयोजित कर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

महानगर स्थित रेडियो मुख्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित ‘यातायात प्रबंधन में सोशल मीडिया का उपयोग’ विषयक दो दिवसीय वर्कशॉप में एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल और साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ट्रैफिक अफसरों व कर्मचारियों को इसके बारे में बताया।

वर्कशॉप में हर जिले से आए एएसपी ट्रैफिक,ट्रैफिक सीओ,इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर शामिल हुए। वर्कशॉप का शुभारंभ डीजीपी एके जैन ने किया।
विज्ञापन

इसी महीने के अंत में शुरू होगी ये सर्विस

डीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि सूबे के सभी जनपदों की ट्रैफिक पुलिस इस महीने के अंत तक सोशल मीडिया पर काम करना शुरू कर देगी।

जनता को सूचनाएं देने और सुझाव लेने के लिए थ्री स्टेप प्लान बनाया गया है। ट्रैफिक रेगुलेशन के तहत जनता को यातायात संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। ट्रैफिक महकमा एडवायजरी जारी करेगा यानी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते रूट डायवर्जन और वैकल्पिक रूट की जानकारियां होंगी।

मसलन एक्सीडेंट,सड़क पर आई कोई परेशानी या किसी बड़ी वारदात के चलते अचानक किए गए ट्रैफिक बदलाव इसमें शामिल होंगे।

जानकारियां मिलने से जाम या रूट डायवर्जन से होने वाली परेशानियों से बचेंगे। रियल टाइम पर मिलने वाली जानकारियां इसे और खास बनाती है।यह अलर्ट देखकर वाहन चालक वैकल्पिक या सुरक्षित रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें