फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार को हेलीकॉप्टर में बदलना पड़ गया भारी, यातायात पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया

Mon, 18 Mar 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में दो भाइयों को एक कार को हेलीकॉप्टर में बदलना भारी पड़ गया। वो उसे पेंट कराने के लिए ले जा रहे थे तभी यातायात पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीओ कार्यालय में सीज कर खड़ी कराई गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में बगैर परमिट के कार को हेलीकॉप्टर के रूप में परिवर्तित करना दो सगे भाइयों को भारी पड़ गया। अकबरपुर टांडा मार्ग पर पेंट कराने के लिए ले जाने के दौरान यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे सीज कर दिया।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र अकबरपुर के खजुरी निवासी परमेश्वरदीन व ईश्वरदीन वैवाहिक आयोजन में वाहनों की बुकिंग करने का कार्य करते हैं। इसी के तहत उन्होंने बीते दिनों ही एक कार को हेलीकॉप्टर का रूप देने का कार्य प्रारंभ कर दिया। बीते दिनों ही कार को उसे पूरी तरह से हेलीकॉप्टर मॉडल के रूप में परिवर्तित कर दिया। इसके बाद रविवार को उसे पेंट कराने के लिए परमेश्वरदीन अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित एक पेंट की दुकान पर ले जा रहा था।

ये भी पढ़ें - अवध की 14 सीटों की मौजूदा स्थिति: दबंगों, सूरमाओं और दलबदलुओं के बीच नई पौध, बसपा तय करेगी समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी रणभेरी बजी पर अवध के चर्चित समर से योद्धा ही नदारद, इन चार सीटों पर है खास नजर




बस स्टेशन के निकट यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। जब उससे हेलीकॉप्टर के रूप में विकसित करने संबंधित परमिट मांगा तो वह नहीं दे सका। इस पर वाहन को सीज कर दिया गया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय से अनुमति लेने के बाद ही वाहन को दूसरे रूप में विकसित किया जा सकता है। कार को बगैर अनुमति के हेलीकॉप्टर का मॉडल दिया गया। इस पर उसे सीज कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें