फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जियो सिम से भरा बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Tue, 20 Dec 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैफ‌िक बूथ पर बैठा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक चौराहे पर बृहस्पतिवार रात जियो सिम के सेल्समैन का सिम से भरा बैग गिर गया। बैग ट्रैफिक सिपाही महेंद्र सिंह व होमगार्ड गयादीन को मिला। बैग में 70 सिम रखे थे।
विज्ञापन


सिपाही ने टीएसआई को बैग सौंप दिया। टीएसआई ने बैग में मिले कागज में नंबर पर कॉल करके उसे बुलाकर बैग सुपुर्द किया। बैग पाकर सेल्समैन भावुक हो उठा और बोला आप लोगों ने मेरी नौकरी बचा ली।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर निवासी राम जनक यादव बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाइक से चौराहे से निकला था। उसका जियो सिम से भरा बैग रोड पर गिर गया। ट्रैफिक सिपाही महेंद्र सिंह व होमगार्ड गयादीन को मिला। सिपाही ने बैग टीएसआई सौरभ सचान को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें