फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल्टी शो के बाद अब फिल्मी पर्दे पर अदाएं बिखेरेगी ये बेटी

Tue, 20 Dec 2016 10:08 AM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा की निश्चय मस्ताना भी फिल्मी पर्दे पर भी अभिनय के रंग दिखायेगी। पहले ही एक रियल्टी शो में अपने हुनर को दिखा चुकी है। किसमें है कितना दम के प्री-फिनाले में गीत, डांस व मॉडलिंग में प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है।
विज्ञापन


रियलिटी शो के परिणाम दिसंबर अंतिम सप्ताह या जनवरी 2017 में आएंगे। लेकिन, इससे पहले ही छात्रा को दो शार्ट मूवीज, एक थीम सांग व पहाड़ी एलबम में शूटिंग आफर मिल चुका है। पांवटा निवासी निश्चय मस्ताना मेडिकल विज्ञान में जमा की छात्रा है।

मूल रुप से शिमला के चौपाल निवासी छात्रा के पिता संत राम मस्ताना व मां शकुंतला मस्ताना ने कहा कि बेटी ने प्रतिभा जंवाल से गीत-डांस व माडलिंग की बारिकियां सीखी है। इसके बाद टीवी रियल्टी शो में शामिल हुई। अब, निर्माता-निर्देशक की तरफ से पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन


रियलिटी टीवी शो कार्यक्रम के दौरान बेटी के प्रदर्शन के बाद 2 शार्ट मूवी व थीम सोंग के लिए ऑफर मिला है। पिछले, सप्ताह ही निश्चय ने जीरकपुर में रियलीटी टीवी शो किसमें कितना है दम का प्री फिनाले में भाग लिया। इसका परिणाम दिसंबर लास्ट वीक या जनवरी-17 तक आना है।

केकेएचडी कार्यक्रम के निर्माता-निर्देशक वरुण बंसल की तरफ से 2 शार्ट फिल्मों हुनर व इक तस्वीर तथा थीम  सांग के लिए कविता को अभिनय का ऑफर मिला है। जिससे निश्चय के साथ परिजन व शुभचिंतक काफी खुश है।

मस्ताना ने बताया कि शुरु से ही गीत, मॉडलिंग व डांसिंग में रुची रही है। अब, अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिल रहै है। सिंगिग सबसे अच्छा लगता है। मेहनत कर एकिंटंग व सिंगिग की दुनियां में आगे बढने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें