फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रवेश व निकासी पर जाम, वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। अनुज सिंह रविवार शाम पिता कैलाश (65) को ट्रेन में बैठाने चारबाग पहुंचे थे। उन्हें पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल जाना था। कार से निकले अनुज मेट्रो के नीचे से होते हुए लखनऊ जंक्शन पहुंचना चाहते थे, लेकिन भीषण जाम में फंस गए। बस अड्डे के पास कार मोड़नी पड़ी। रवींद्रालय के सामने से आरक्षण केंद्र की ओर बढ़े तो ई-रिक्शा और ऑटो की कतारों ने रास्ता जाम कर दिया। आरक्षण केंद्र से जंक्शन तक कार रेंगती रही। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में करीब 25 मिनट लग गए।
विज्ञापन




चारबाग रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को रोज इसी तरह जाम से जूझना पड़ रहा है। समय पर स्टेशन पहुंचने के बावजूद प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। चारबाग और लखनऊ जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की कतार लग रही है, जिससे आवाजाही लगभग ठप हो गई है।



दरअसल, उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन पर प्रमुख पार्किंग बंद होने से हालात बिगड़े हैं। फिलहाल प्रीमियम कार और दोपहिया वाहनों की एक-एक पार्किंग ही संचालित हो रही है, मगर जगह कम होने के कारण अधिकतर वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे लगातार जाम लग रहा है।
विज्ञापन




हालात इसलिए भी बिगड़े हैं, क्योंकि इन दिनों कैबवे की मरम्मत चल रही है। कैबवे बंद होने से मवैया की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध है। नतीजतन, जंक्शन के सामने वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है।



इंटीग्रेटेड पार्किंग बंद होने से बढ़ी परेशानी



चारबाग स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग के चलते पहले यातायात व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त थी। आरक्षण केंद्र से कैबवे तक वाहनों की आवाजाही सुचारू रहती थी, लेकिन पार्किंग बंद होते ही ऑटो, ई-रिक्शा और कारें जहां-तहां खड़ी होने लगीं, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई।







ये हैं जाम की प्रमुख वजहें



रवींद्रालय के सामने ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित कतारें



मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें



स्टेशन परिसर में अनधिकृत ऑटो व ई-रिक्शा



कैबवे बंद होने से जंक्शन के सामने वाहनों का दबाव



इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जीआरपी और ट्रैफिक पुलिस की है, लेकिन यातायात नियंत्रण को लेकर संजीदगी नहीं दिख रही है।







जाम से राहत के उपाय



रवींद्रालय के सामने ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड की पुरानी व्यवस्था बहाल हो



चारबाग स्टेशन से निकासी के लिए रिक्शा व ऑटो गलियां खोली जाएं



ऑफिसर्स रेस्ट रूम के पास प्रवेश मार्ग दुरुस्त किया जाए



रोडवेज और निजी बसों को सड़क पर खड़े होने से रोका जाए



चारबाग में स्थायी ऑटो स्टैंड बहाल किया जाए



जीआरपी की नियमित गश्त बढ़ाई जाए



ट्रैफिक पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ाई जाए












Iचारबाग स्टेशन पर पार्किंग से जुड़ी दिक्कतें जल्द दूर की जाएंगी। जहां-तहां वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
I- कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे
I
I
I
I
I
I
I
Iस्टेशन के आसपास कभी-कभार वाहनों के दबाव से यातायात प्रभावित होता है। स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
I
I
I
I- कमलेश दीक्षित, डीसीपी ट्रैफिकI

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

चारबाग स्टेशन पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें