फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभियान के पहले दिन दो लाख बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में हुआ। अभियान का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने तीन माह की बच्ची को पोलियो की दवा पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश की बड़ी उपलब्धि है, जिसे निरंतर बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

सीएम डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 7.03 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य है। अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन जिले में 2783 बूथों पर 216,482 बच्चों को दवा पिलाई गई। वहीं, 15 से 19 दिसंबर तक 2,204 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 22 दिसंबर को मॉप-अप राउंड में कवर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों और घुमंतू परिवारों के बच्चों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक, नियमित टीकाकरण डॉ. मनोज शुक्ला, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, अवंतीबाई महिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मल्होत्रा, डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें