फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई गेट पर जाम, मरीज परेशान

विज्ञापन
प्रयागराज हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
तेलीबाग। प्रयागराज हाईवे पर एसजीपीजीआई गेट के पास शुक्रवार को लोग जाम से जूझते रहे। लखनऊ की ओर आने वाली सड़क पर पीजीआई से पहले ही जाम लगना शुरू हो गया था। यह जाम उतरेठिया चौराहे तक बना रहा।
विज्ञापन

गाड़ियों की रफ्तार पीजीआई अस्पताल के नजदीक पहुंचते ही थम गई। यहां एक से दो किलोमीटर तक गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही थीं। जिस दूरी को तय करने में सामान्यतः पांच से दस मिनट लगते हैं, उसे पूरा करने में आधे से एक घंटा लग गया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ यह जाम देर शाम तक जारी रहा। जाम का मुख्य कारण संकरी सड़क है। इस जाम से मरीजों और तीमारदारों को भी काफी दिक्कतें हुईं। एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में परेशानी हुई, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें