छठ पूजा के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को यातायात बदला रहेगा। हजरतगंज, महानगर और चौक इलाके में पूजा की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से देर रात एक बजे तक और मंगलवार को तड़के तीन बजे से पूजा के समापन तक ट्रैफिक बदला रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
हजरतगंज क्षेत्र
- चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह सहारागंज तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, राणा प्रताप मार्ग, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा होते हुए जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहा से महानगर की तरफ जाने वाला यातायात संकल्प वाटिका कट से चिरैयाझील तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात निशातगंज, महानगर होकर जाएगा। - 1090 चौराहा से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात व रोडवेज बसें लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जाएंगी। ये गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर जा सकेंगी।
- कैसरबाग बस अड्डा से चिरैयाझील तिराहा, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहा की तरफ रोडवेज बसें नहीं जा सकेंगी। ये बसें कैसरबाग बस अड्डा से बर्लिग्टन चौराहा, केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा, कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाएंगी।
- समतामूलक चौराहा से बैकुंठ धाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ रोडवेज या सिटी बसें, सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। ये 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।
ये भी पढ़ें - किसी औषधि से कम नहीं छठ मैया को समर्पित किए जाने वाले फल, ठेकुआ सर्दियों के लिए है रामबाण
ये भी पढ़ें - रेलवे के दावों का निकला दम: ट्रेनों में फूल रहीं यात्रियों की सांसें; अव्यवस्थाएं ढकने को फोटो-वीडियो पर बैन
महानगर क्षेत्र
- नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर जाएगा।
- इक्का तांगा स्टैंड चौराहा़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग, आईटी चौराहा या डालीगंज चौराहा होकर जा सकेगा।
- आईटी चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग, डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, डालीगंज चौराहा होकर जा सकेगा।
चौक क्षेत्र
- रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर जाएगा।
- नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर जाने वाली रोडवेज बसें कुड़ियाघाट होकर नहीं जा सकेंगी। ये पक्का पुल चौराहा, इमामबाड़ा के सामने से होते हुए रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा, घंटाघर तिराहा, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा, छंदोईया बाईपास तिराहा से दाएं होकर जा सकेंगी।
- सीतापुर की तरफ से कैसरबाग बस अड्डा आने वाली रोडवेज बसें मड़ियांव, खदरा होते हुए नया पक्का पुल तिराहा, पक्का पुल चौराहा, शहमीना तिराहा, डालीगंज चौराहा होकर कैसरबाग बस अड्डा को जा सकेंगी।
- घैला पुल से ग्रीन कॉरीडोर मार्ग से कुड़ियाघाट की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह छंदोईया बाईपास तिराहा होते हुए जा सकेगा।
पार्किंग व्यवस्था
- लक्ष्मण मेला मैदान गेट नंबर 1, 2, 3 से प्रवेश कर वाहन पार्क करें।
- नेशनल पीजी काॅलेज ग्राउंड
- मोतीमहल लॉन
- झूलेलाल पार्क रैम्प से नीचे उतरकर बांये पार्किंग
- झूलेलाल पार्क रैम्प से नीचे उतरकर दाएं पार्किंग
- कुड़ियाघाट पार्किंग
- कलाकोठी पार्किंग
पार्किग स्थल तक आवागमन का मार्ग
सिकंदरबाग चौराहा की तरफ से आने वाले सामान्य वाहन सिकंदरबाग चौराहा, संकल्प वाटिका तिराहा से बाएं लक्ष्मण मेला मैदान के सामान्य गेट नंबर 1,2 ,3 से दाएं नीचे उतरकर निर्धारित पार्किग में जाएंगे। पार्किंग भर जाने पर नेशनल पीजी कॉलेज ग्राउंड और मोतीमहल लॉन के अंदर वाहनों को पार्क कराया जाएगा।