फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गाली-गलौज के विरोध पर युवती को पीटा... कपड़े फाड़ दिए, चार को गिरफ्तार किया गया

Sun, 26 Oct 2025 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वजीरगंज इलाके में युवती से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 21 पर केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के वजीरगंज निवासी युवती ने विनीत द्विवेदी व 20 अन्य पर गाली-गलौज के विरोध पर उनकी पिटाई करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। वजीरगंज पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


युवती के मुताबिक शनिवार को सुबह दस बजे वह मंदिर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में विनीत उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। इस दौरान आरोपी के घर से सुमित, विनीत की मां, सुशांत, नीतू, सत्यम, वीरेंद्र, संदीप, पन्ना, परवीन, रीषू, सचिन, मिंटू, शालू, मिंटू की पत्नी व छह अज्ञात लोग भी आ गए।

ये भी पढ़ें - सर्दियां आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव; खाने में मिलेगा पूड़ी हलुआ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ज्वैलर के यहां चोरी करने के बाद मौज-मस्ती करने मनाली गए थे चोर, वापस लौटे तो इस तरह धरे गए
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि शोर सुन जब उनकी मां बीच-बचाव के लिए आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ डाले और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता मां के साथ अस्पताल गईं, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। फिर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता और आरोपियों के बीच में मंदिर पर कब्जे का विवाद चल रहा है। इसी कारण आरोपियों ने वारदात की। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें