फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : बृहस्पतिवार को बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, खबर पढ़कर ही घर से निकलें

Tue, 30 Sep 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन सुबह 6 से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को हजरतगंज इलाके में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मंगलवार को यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया। डायवर्जन सुबह 6 से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


1. बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क, विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090 चौराहा) होकर जाएगा।

2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात पार्क रोड चौराहा या सिसेंडी तिराहा होकर जाएगा।

3. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा, हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात कैसरबाग चौराहा या सिसेंडी तिराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन


4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी। ये वाहन बैकुंठ धाम तिराहा, गांधी सेतु (1090 चौराहा), बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।

5. केकेसी तिराहा/चारबाग की तरफ से आने वाला यातायात हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज (बर्लिग्टन) चौराहा से कैसरबाग होकर जाएगा।

6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बडे वाहन व बसें 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगी। ये वाहन बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर जाएंगे और गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जाएंगे। या कमता तिराहा से शहीदपथ होते हुए उतरेठिया पुल से उतरकर जा सकेंगे।

7. सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात सिकंदरबाग से यूपीटेक चौराहा, पीएनटी चौराहा, गांधी सेतु (1090 चौराहा) होते हुए जाएगा।

8. सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात चिरैयाझील तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा या सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा होते हुए जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें