फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हज की पहली उड़ान हो सकती है महिला स्पेशल, यात्रियों को एक साथ रवाना करने की शुरू हुई कवायद

Tue, 30 Sep 2025 08:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में राज्य हज इंस्पेक्टर की उम्र सीमा 50 वर्ष से बढ़ा कर 55 वर्ष करने का भी अनुरोध किया गया है। वहीं, यात्रा को महिला स्पेशल बनाने की भी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के उड़ान स्थल से रवाना होने वाली हज की पहली उड़ान इस बार महिला स्पेशल होने की उम्मीद है। राज्य हज कमेटी ने गैर महरम श्रेणी की महिला हज यात्रियों को पहली उड़ान से एक साथ रवाना करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है। वहीं, पत्र में राज्य हज इंस्पेक्टरों के आवेदन की उम्र सीमा को 5 वर्ष बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्रियों को रवाना किया जाना है। इनमें से गैर महरम कैटेगरी में 63 महिला भी शामिल हैं। गैर महरम कैटेगरी में 45 साल से ज्यादा उम्र की ऐसी महिलाएं जिनके साथ शरई महरम (ऐसे पुरुष साथी जिनसे पर्दा न हो) के तौर पर कोई पुरुष न हो और उनका मसलक बगैर महरम उन्हें हज पर जाने की इजाजत देता हो उनको शामिल किया गया है।

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि गैर महरम श्रेणी की करीब 45 महिलाओं को लखनऊ उड़ान स्थल से भेजा जाना है। इन महिलाओं को एक साथ पहली उड़ान हज पर भेजने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है, ताकि इनको हज के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खादिमुल हुज्जाज का नाम बदल कर राज्य हज इंस्पेक्टर होने के बाद इनका चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर किया जा रहा है। हज इंस्पेक्टर के आवेदन के लिए उम्र 50 वर्ष तय की गई है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी की मांग है कि आवेदन की उम्र सीमा 50 से बढ़ाकर 55 वर्ष की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन किए जा सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें