विधान परिषद की शिक्षक/स्नातक सीट के लिए मतदान टीमों के आवागमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।
एएसपी ट्रैफिक ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने यह सूचना दी।
इधर से न जाएं •फैजाबाद रोड से लोहिया अस्पताल मोड़ पर सामान्य यातायात रोकने के लिए बैरियर लगेगा। •लोहिया अस्पताल चौराहा से बाएं जाने वाले मार्ग पर सामान्य यातायात रोका जाएगा। •पॉलीटेक्निक चौराहा से फैजाबाद रोड पर जाने वाले सामान्य यातायात को रोकने के लिए ओवरब्रिज के नीचे बैरियर लगेगा। •पॉलीटेक्निक ओवरब्रिज के ढाल पर सीतापुर रोड की तरफ सामान्य यातायात रोका जाएगा। •इंदिरानगर के सेक्टर-8 की तरफ से आने वाले वाहन चंद्रमा सुप्रीम कांप्लेक्स चौराहा से दाहिने नहीं जा सकेंगे।
इधर से जाएं •फैजाबाद रोड से जीटीआई की तरफ आने वाले वाहन लोहिया अस्पताल मोड़ से बाएं मुड़कर गंतव्य को जा सकेंगे। •गोमतीनगर से पिकप तिराहे से दाहिने मुड़कर चिनहट/फैजाबाद रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे। •फैजाबाद रोड से आने वाले वाहन कलेवा कटिंग से जा सकेंगे। •सीतापुर की तरफ से आने वाले वाहन इंदिरानगर सेक्टर-8 तिराहे से बाएं मुड़कर इस्माइलगंज चौकी के सामने से जा सकेंगे। •फैजाबाद रोड से आने वाला वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से पिकप तिराहा होकर जा सकेंगे।