फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रैफिक कांस्टेबल ने दिया ईमानदारी का परिचय, युवक को लौटाया खोया मोबाइल

Mon, 11 Nov 2019 01:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैफिक कांस्टेबल सतीश कुमार वर्मा खोया हुआ मोबाइल लौटते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर तैनात सतीश कुमार वर्मा ने खोया मोबाइल फोन लौटा कर अपनी ड्यूटी निभाई। हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आईटी सेल में कार्यरत गिरीश कुमार अपनी मां की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने सेवा अस्पताल जा रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास उनका मोबाइल गिर गया। इसमें कोई सिम नहीं था। मोबाइल के पीछे गिरीश का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

विज्ञापन


यह फोन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सतीश कुमार वर्मा को मिला। सतीश ने फोन के पीछे लिखे नंबर पर संपर्क कर गिरीश को सूचना दी। खोया हुआ फोन की सूचना पाकर गिरीश खुश हो गए और इंजीनियरिंग  कॉलेज चौराहे पर आकर कांस्टेबल को धन्यवाद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें