फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विमान रद्द, चार दर्जन ट्रेनें प्रभावित

Tue, 14 Jan 2014 09:55 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और गलन के बीच सोमवार को फिर ट्रेनों और विमानों का संचालन प्रभावित रहा। करीब चार दर्जन ट्रेनें घंटों देर से आयीं।
विज्ञापन


जबकि सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाले चार विमान रद्द कर दिए गए। सुबह 11 बजे के बाद विमानों का संचालन शुरू हो सका।

सोमवार को कैफियत एक्सप्रेस सबसे अधिक 13:30 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

जेट एयरवेज की सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान 9डब्ल्यू 303 रद्द कर दिया गया। इससे लखनऊ से 9डब्ल्यू 304 भी लखनऊ से दिल्ली नहीं जा सका।

इंडिगो एयर का विमान 6ई 604 भी दिल्ली से लखनऊ नहीं आ सका। इससे लखनऊ से 6ई 605 लखनऊ से दिल्ली नहीं रवाना हुआ।

परिवहन निगम ने कोहरे के चलते सोमवार को पांच वॉल्वो सहित रात की अधिकतर बसों का संचालन निरस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार यात्री कम होने से आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे से रात को गोरखपुर, दिल्ली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर व इलाहाबाद की तरफ जाने वाली बस का संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात केवल उन्हीं बसों को रवाना किया गया जिनमें 25 से अधिक यात्री आए। इसके अलावा दो-दो गोरखपुर और दिल्ली और एक इलाहाबाद की वॉल्वो का सोमवार को संचालन नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें