फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चार महीने तक बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर निर्माण किया जा रहा है। निर्माण को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा कराने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। 25 जुलाई से यह व्यवस्था लागू होगी जो करीब चार महीने तक रहेगी।
विज्ञापन



डायवर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक यातायात संकेतक लगाए जाएंगे। इससे लोगों को असुविधा नहीं होगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। निर्माण के दौरान डायवर्जन मार्ग पर इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को निकलवाएगी।

- मड़ियांव की ओर से आने वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सर्विस रोड का उपयोग करते हुए टेढ़ी पुलिया की ओर जाएंगे। इसके बाद सर्विस रोड से फ्लाईओवर पर चढ़कर खुर्रमनगर की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- राम-राम बैंक की ओर से आने वाले जिन वाहन चालकों को जानकीपुरम एवं टेढ़ी पुलिया की ओर जाना है, वे चौराहे पर बाएं होकर फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित यूटर्न का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- जानकीपुरम से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा न आकर आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग एवं अन्य वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करते हुए टेढ़ी पुलिया जा सकेंगे। वहां से निर्धारित यूटर्न लेकर वाहन राम-राम बैंक या सीतापुर रोड की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें