फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों ने अफसरों से बताईं समस्याएं

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी और अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अफसरों को अपनी समस्याएं बताईं। अफसरों ने कुछ का समाधान किया और शेष को काउंसिल के सामने रखने की बात कही।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग खंड नौ की उपायुक्त सुमन चौरसिया, खंड- 11 के उपायुक्त कुंवर रविनंदन, राज्य कर खंड-नौ के सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार गुप्ता, खंड-12 के सहायक आयुक्त नितिन कुमार, खंड-11 के सहायक आयुक्त संजय सरोज ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। इस दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वरमानी, संरक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष अरविंद चौबे, कार्यवाहक अध्यक्ष सरबजीत सिंह, मनीष वर्मा, मनीष अवस्थी, गौतम आहूजा, अजय पिपलानी, नीलेश प्रसाद, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें