पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी।
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार पुलिस आयुक्त तरुण गाबा से मुलाकात की। बंसल ने बताया कि थाने और चौकियों में व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त से लिखित आदेश जारी करने की मांग की है।
उन्होंने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के तहत हर माह बैठक कराने, चारबाग, निशातगंज और अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजारों में सड़कों पर हो रहे अनावश्यक कब्जों पर कार्रवाई और बाजारों में ग्राहकों के वाहन पहुंचने की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री एवं सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ और महामंत्री दीपेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी।