फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर के पास वाइन शॉप खुलने का व्यापारियों ने किया विरोध

Thu, 07 May 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी व नागरिक।
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र की लेखराज पन्ना मार्केट में मंदिर के पास खुली वाइन शॉप के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार शाम से वाइन शॉप के रिटेल आउटलेट खुलने की जानकारी होते ही स्थानीय व्यापारी व नागरिक आक्रोशित हो गए। विकासनगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती व अन्य अधिकारियों को नियम विरुद्ध खुल रही दुकान की शिकायत की। व्यापारी नेता सुनील पांडेय ने बताया कि शराब की दुकान के पास मंदिर है और बाजार में महिला व्यापारियों व ग्राहकों का आना-जाना रहता है। ऐसे में यह दुकान नियम विरुद्ध तरीके से खुल रही है। बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। प्रदर्शन के दौरान महामंत्री मोहम्मद फुरकान, डॉ. गौतम साहनी, डॉ. मनीष सक्सेना, मोहम्मद फैसल, डॉ. स्वाति गुप्ता, एडवोकेट राजीव तिवारी, पप्पू, नासिर, हैदर और पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें