फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजाजीपुरम में ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नाराजगी जताते व्यापारी।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। राजाजीपुरम स्थित ई ब्लॉक बाजार के व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम की नई ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नई कर प्रणाली से कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की टीम बाजार पहुंची थी।
विज्ञापन

टीम ने रेस्टोरेंट कारोबारी अंकित अरोड़ा से ट्रेड लाइसेंस जारी करने के नाम पर सात हजार रुपये वसूल लिए। टीम ने अन्य दुकानदारों से भी लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाया। कारोबारियों का कहना है कि वे पहले से ही कई तरह के करों के बोझ तले दबे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल ऐसी व्यवस्था को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें