हाइडिल-स्कूटर इंडिया रोड स्थित बाजार में प्रदर्शन करते समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी।
सरोजनीनगर। यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को हाइडिल-स्कूटर इंडिया रोड स्थित बाजार में प्रदर्शन किया।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि यूपीआई छोटे दुकानदारों और खुदरा कारोबारियों के लिए लेन-देन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में चुनिंदा भुगतानों पर शुल्क लगाने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में सतीश गुप्ता, रवि वर्मा स्वर्णकार, मनोज यादव, शुभम राय और सहदेव शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हाइडिल-स्कूटर इंडिया रोड स्थित बाजार में प्रदर्शन करते समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी।