तेलीबाग मार्केट में बैठक करते व्यापारी
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से तेलीबाग बाजार के व्यापारियों को तीन से पांच दशक तक पुराने प्रतिष्ठानों का नक्शा मांगने और सील करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस से व्यापारियों में आक्रोश है। इसके विरोध में तेलीबाग मार्केट में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की व्यापारियों के साथ बैठक हुई में आंदोलन की तैयारी की गई। उन्होंने एलडीए का ऐसा नोटिस देना उचित नहीं है।
उन्होंने मांग की कि जोनल प्लान और मास्टर प्लान में तेलीबाग बाजार को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किया जाए। इसके लिए 29 मार्च से दो अप्रैल तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक, नगर विकास मंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर तेलीबाग इकाई के अध्यक्ष राजन मिश्रा, राजू बाजपेयी, राजेश चावला, आलोक गोयल, आंचल साहू, अंकुर मिश्रा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
तेलीबाग मार्केट में बैठक करते व्यापारी