चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
बख्शी का तालाब। महाष्टमी के मौके पर चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कन्या भोज करवाया गया। कन्याओं को हलव, पूड़ी, खीर, जलेबी आदि प्रसाद के रूप में दिया गया। मंदिर समिति की ओर से व्रत रखने श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित किया गया। सुबह से दोपहर तक हवन का सिलसिला जारी रहा। पंडित प्रमोद बाजपेई ने बताया कि मां को 56 भोग लगाया गया। साथ ही, फूल, दीप और फलों से मां का विशेष शृंगार किया गया। सुबह व शाम की आरती में भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।
चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी