फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में भीषण हादसा: 23 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, पांच की दर्दनाक मौत

Mon, 17 Jun 2019 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए एक भीषण हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में पांच की मौत हो गई जबकि करीब 18 घायल हैं।

विज्ञापन


थाना महाराजगंज तराई से एक किलोमीटर पहले कौवापुर रोड पर मिनिरल वाटर प्लांट के पास तड़के करीब 3:00 बजे पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस पर करीब 23 लोग सवार थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस और यूपी 100 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज तराई राजित राम ने बताया कि सभी लोग गुमड़ी गुमान पुरवा में स्थित भट्टे पर काम करते थे और रात में अपने गांव लोहे पनिया जा रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

ट्रैक्टर ट्राली पर कुल 23 लोग सवार थे। इलाज के दौरान एक बच्ची की भी मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। 18 का इलाज अस्तपाल में चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतकों का नाम पता

घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
1- भारत पुत्र सुरेश उम्र करीब 25 वर्ष

2- नान्हू पुत्र भारत उम्र करीब डेढ़ वर्ष

3- सतीश पुत्र विजय कुमार उम्र करीब डेढ़ वर्ष

4- रेशम पत्नी भारत उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम लोहे पनिया

5. एक वर्ष की बच्ची उमा की भी मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें