फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अब ट्रैकमैन बन सकेंगे जेई... सुपरवाइजर और लोको पायलट; बस करना होगा ये काम, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 25 Nov 2024 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रेलवे में अब ट्रैकमैन जेई, सुपरवाइजर और लोको पायलट बन सकेंगे। बस उन्हें एक परीक्षा पास करनी होगी। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
रेलवे लाइन दुरुस्त करते कर्मी (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में ट्रैकमैनों को जूनियन इंजीनियर(जेई), सुपरवाइजर व लोको पायलट बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें जनरल डिपार्टमेंटल एग्जाम देना होगा। कुल 221 पदों के लिए आवेदन दिसंबर में होगा तथा परीक्षा जनवरी में कराई जाएगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि ट्रैकमैनों के हितों के लिए संघर्ष कर रही एनई रेलवे मजदूर यूनियन के निरंतर प्रयासों से ट्रैक पर कार्य करने वाले ग्रुप डी श्रेणी के ट्रैकमैनों के लिए यह मौका दिया गया है। यूनियन के मंडल मंत्री आनएन गर्ग ने बताया कि जनरल डिपार्टमेंटनल एग्जाम के माध्यम से अब ट्रैकमैंन लोको पायलट, सुपरवाइजर बन सकेंगे। 

जनवरी में परीक्षा कराई जाएगी

इससे इंजीनियरिंग विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों क़ो प्रमोशन और अन्य विभागों मे जाने के अवसर मिलने से राहत हो जाएगी। प्रमोशन के लिए कुल 221 पोस्ट हैं, जिनके लिए 21 दिसंबर से आवेदन शुरू किया जाएगा तथा जनवरी में परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें