फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 बसों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

Fri, 20 Dec 2013 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 1500 बसों में ट्रैकिंग (जीपीएस) सिस्टम को प्रभावी करने और स्मार्ट कार्ड मासिक पास जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


वहीं निगम को पिछले वर्ष की अपेक्षा चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक कुल आय में 12.33 फीसदी का इजाफा हुआ है।
निदेशक मंडल की बैठक निगम के अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पास हुए प्रस्तावों की जानकारी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ, मेरठ एवं गाजियाबाद रेंज की 1500 बसों में व्हेकिल ट्रैकिंग सिस्टम जल्द ही प्रभावी करके उसका क्रियान्वयन होगा। इस सिस्टम के जरिये अधिकारी बसों पर नजर रख सकेंगे।

परिवहन मंत्रालय ने इस कार्य के लिए 19.12 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं स्मार्ट कार्ड के रूप में मासिक पास बनाने एवं वितरित करने की प्रक्रिया को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


थ्री पी मॉडल पर चिन्हित बस अड्डों के विकास के लिए विज्ञापन जारी करने को मंजूरी दी गई।

उन्होंने बताया कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के साथ गठित एसपीवी में निगम का शेयर 10 के बजाय 5 फीसदी होगा। चालू वित्त वर्ष में 1971.14 करोड़ रुपये की आय हुई, जो गत वर्ष की तुलना में 366.62 करोड़ रुपये अधिक है।

गत वर्ष की कुल आय 1604.52 करोड़ रुपये थी, बैठक में संविदा ड्राइवरों को नियमित सीधी भर्ती में 35 फीसदी कोटा देने और आगरा के शमशाबाद बस स्टेशन की जमीन बेचने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराने को मंजूरी दी गई।

वहीं, चिकित्सा व्यय के रूप में 50 हजार से अधिक के क्लेम को शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें