फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई से मरीज शिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे दलाल को पकड़ा

विज्ञापन
आरोपी विबलाल। 
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई से शुक्रवार रात मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे दलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद बिलाल के रूप में हुई है। आरोप है कि वह पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम स्थित निजी अस्पताल में मरीज शिफ्ट कराता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि रात में पुलिस टीम पीजीआई परिसर के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच में पता चला कि वह एक मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस बिलाल को थाने ले आई और पूछताछ की।
मामले में पीजीआई प्रशासन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के अनुसार पीजीआई परिसर से पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कई बार मरीजों और उनके परिजनों को दवा, जांच या भर्ती में सुविधा दिलाने का भरोसा देकर निजी अस्पताल भेजने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें