फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक की मौत, पुलिस कर रही तहकीकात

Tue, 16 Oct 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

भारत भ्रमण पर आए दक्षिण अफ्रीका के एक पर्यटक की हसनगंज थानाक्षेत्र के निरालानगर स्थित गोल्डन ऑर्किड होटल में सोमवार देर रात तबीयत खराब होने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑर्किड होटल में दक्षिण अफ्रीका के पर्यटकों का एक दल रुका था। रात में दल के सदस्य रबी मैथ्यू (71) की तबीयत अचानक खराब हो गई।

होटल कर्मियों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पर्यटक दल में उसकी पत्नी भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
 
इंस्पेक्टर हसनगंज अंबर सिंह के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के 34 सदस्यों का दल ट्रेवल्स असिस्टेंस के जरिये भारत भ्रमण पर आया था। दल में के पटाउन निवासी रबी मैथ्यू और उनकी पत्नी भगवथी मैथ्यू भी शामिल थे।
विज्ञापन


यह दल सोमवार शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ पहुंचा। इसके बाद सभी लोग हसनगंज के निरालानगर स्थित होटल गोल्डन ऑर्किड में ठहरे थे। रबी मैथ्यू और पत्नी भगवथी को कमरा नंबर 211 मिला था। दोनों अपने कमरे में आराम कर रहे थे।

शाम करीब पांच बजे रबी की तबीयत अचानक खराब हो गई। पत्नी भगवथी ने इसकी जानकारी होटल कर्मचारियों को दी। होटल कर्मचारियों ने आनन-फानन रबी को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कुछ देर इलाज के बाद वापस भेज दिया। इस दौरान सारी जांच कराई गई, जिसमें सबकुछ सामान्य निकला।

दो घंटे बाद दोबारा तबीयत खराब हुई

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रात करीब 10 बजे रबी मैथ्यू को तेज खांसी आई। इसके बाद सीने में दर्द होने लगा। होटलकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस का इंतजाम कर ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अंबर सिंह के मुताबिक, आशंका है कि रबी मैथ्यू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंसी की मैनेजर से की गई पूछताछ

हसनगंज पुलिस ने इस मामले में ट्रेवल एजेंसी की मैनेजर मधुरिमा सिंह से पूछताछ की है। भारत भ्रमण पर आया साउथ अफ्रीकी दल कहां-कहां घूमने गया था, इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली है। वहीं पुलिस ने गोल्डन ऑर्किड के मैनेजर और स्टाफ  से भी पूछताछ की है। पुलिस ने होटल से पूरा डिटेल मांगा है कि रबी मैथ्यू का खाने-पीने के लिए दिए गए सामानों की भी जांच की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें