फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को झपकी आई और खड़े डंपर से जा भिड़ी टूरिस्ट बस, 30 श्रद्धालु घायल

Tue, 04 Sep 2018 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक टूरिस्ट बस फैजबाद हाईवे पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। बस में सवार करीब 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक बस पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के गाड़ी जब बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। बस में सवार सभी श्रद्धालु नींद में ही थे। जोर का झटका लगते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए 30 यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से छह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के चलते कई घंटे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी शहर कोतवाल धनन्जय सिंह का कहना है कि बस चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें