फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019 : हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे संगम का नजारा, ये सुविधाएं भी होंगी खास

Tue, 19 Jun 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पयर्टन विभाग ने अगले वर्ष प्रयाग में लगने वाले कुंभ-2019 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके मद्देनजर पर्यटक हेलीकॉप्टर से गंगा, संगम और कुंभ के विहंगम दृश्यों का नजारा ले सकेंगे।
विज्ञापन


‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को ध्यान में रखते हुए यहां पर्यटकों को सभी प्रदेशों की लोक कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।  कुंभ-2019 की तैयारियों में मद्देनजर प्रयाग में हेलीपैड का निर्माण कराया रहा है।

निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु और पर्यटक सामान्य किराए में कुंभ का हवाई सफर करेंगे। साथ ही इलाहाबाद किले की दीवार और प्रमुख स्थलों पर लेजर शो दिखाने के लिए विभाग थीम तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


यहां आने वाले विदेशी मेहमानों को कुंभ का भ्रमण कराने, धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाने के लिए टूरिस्ट वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गाइडों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बनेंगे 5000 स्विस कॉटेज

- फोटो : डेमो
इन पर रहेगा फोकस 
- अतुल्य भारत अभियान के तहत नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
- पर्यटन विभाग की ओर से ‘काफी टेबल बुक’ प्रकाशित की जाएगी। इसके जरिए कुंभ का भ्रमण आसान होगा। 
- मेला क्षेत्र में शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।

5000 स्विस कॉटेज बनेंगे
पर्यटन निगम की ओर से पीपीपी मोड पर पांच हजार स्विस कॉटेज की टेंट सिटी बसाई जाएगी। यहां पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग ने पैकेज टूर की योजना भी तैयार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें