लखनऊ। राजधानी से तस्करी कर हैदराबाद ले जाए गए मीठे पानी में रहने वाले 266 प्रतिबंधित कछुए रविवार को वन विभाग रेस्क्यू कर वहां से ले आया है। इन कछुओं को कुकरैल में रखा गया है।
डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह के मुताबिक, ये कछुए तस्करी कर अगस्त में लखनऊ से शिकार कर हैदराबाद ले जाए गए थे। सूचना मिलने पर वहां पर हैदराबाद वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई थी। वहां पहुंचते ही हैदराबाद वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से 266 कछुए बरामद कर लिए। जांच चलने तक उनको हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रख दिया गया था। इसके बाद यहां से टीम भेजकर कर हवाई जहाज से उन्हें वापस लाया गया। इन कछुओं को कुकरैल में रखा गया है।