फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त, यूजी व पीजी के विद्यार्थी भी होंगे प्रमोट

Tue, 08 Jun 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, शिक्षा जगत में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुईं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने पर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को भी प्रमोट करने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें
यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर:

स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा किया जाएगा प्रमोट
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा अगस्त के मध्य तक कराई जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:    
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा निरस्त, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की घोषणा
यूपी मदरसा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने इसकी घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे टीका, बोले- भाजपा के टीके के खिलाफ, केंद्र के नहीं
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना का टीका लगवाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी टीका लगवाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:    
विज्ञापन


घर बैठे आनलाइन बनवाएं लर्निंग डीएल, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं
उत्तर प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों को अब संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) जाना नहीं पड़ेगा। आवेदक अपने घर में ही ऑनलाइन आवेदन करके लर्निंग डीएल बनवा सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें