फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:सपा में शामिल हुए बसपा से निष्कासित रामअचल राजभर व लालजी वर्मा, मायावती ने कहा- कृषि कानून रद्द कर जनता को दिवाली का तोहफा दे सरकार

Sun, 07 Nov 2021 06:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और बसपा के बड़े नेता रहे रामअचल राजभर और लालजी वर्मा को सपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया और कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने बसपा से निष्कासित किए गए रामअचल राजभर और लालजी वर्मा को सपा में शामिल कर लिया। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कृषि कानूनों को रद्द कर देश की जनता को दिवाली का तोहफा देने की अपील की है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


सपा में शामिल हुए बसपा नेता रामअचल राजभर व लालजी वर्मा, अखिलेश बोले- 2022 में भाजपा का सफाया तय
बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को सपा में शामिल कराने पहुंचे अंबेडकरनगर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि 2022 में प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है। भारी भीड़ से गदगद अखिलेश ने कहा कि इतना बड़ा समर्थन पूरे यूपी में सपा को पहली बार मिल रहा है। रोज ही नेताओं के सपा से जुड़ने का सिलसिला बढ़ रहा है। यह समर्थन इस बार यूपी में इतिहास रचेगा। सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा। पढ़ें पूरी खबर

अवैध धर्मांतरण मामला: एटीएस ने उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार, अब तक 16 हुए अरेस्ट
यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को गौतमबुद्घ नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह नई दिल्ली के जामिया नगर बाटला हाउस का निवासी है। अवैध धर्मांतरण के मामले में अब तक देश भर से 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जिनमें मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम सिद्दीकी भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मायावती का किसानों को समर्थन, कहा-कृषि कानूनों को वापस लेकर दिवाली का तोहफा दे केंद्र सरकार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया। इसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही पर यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केंद्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे तो यह बेहतर ही होगा। पढ़ें पूरी खबर

दीपक शर्मा नाम के ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी
टि्वटर पर दीपक शर्मा नाम के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का ट्वीट किया गया है। इसकी जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर

फतेहगढ़ जेल प्रकरण : कैदी की मौत के बाद भारी बवाल, डीजी जेल ने मांगी रिपोर्ट
फतेहगढ़ जेल में बंद एक कैदी की मौत के बाद वहां बवाल हो गया है। कैदियों ने जेल के अंदर जमकर उत्पात मचाया है। जेल अस्पताल में तोड़फोड़ के अलावा जमकर पथराव और आगजनी भी की गई है। घटना की सूचना पर फर्रुखाबाद के डीएम और एसपी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ जेल पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। डीजी जेल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें