फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: सपा ने योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला को दिया टिकट, डिप्टी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने को पल्लवी पटेल तैयार

Mon, 07 Feb 2022 06:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 28 और सपा ने 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पल्लवी पटेल मंगलवार को सिराथू सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोरखपुर शहर सीट पर सभावती शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से इस सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


सपा ने 24 और उम्मीदवारों का एलान किया, योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
सपा ने गोरखपुर शहर सीट पर सभावती शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से इस सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर जिलों की सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ने को पल्लवी पटेल तैयार, सपा के सिंबल पर बनीं प्रत्याशी
अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को उन्होंने सपा मुख्यालय पहुंचकर फार्म बी ले लिया। वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कांग्रेस ने 28 और प्रत्याशियों की सूची जारी की, इनमें 11 महिला उम्मीदवार
कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। पढ़ें पूरी खबर 

भाजपा ने राज्यमंत्री आनंद स्वरूप की सीट बदली, 9 विधायकों के टिकट कटे
भाजपा ने रविवार रात जारी की गई 45 प्रत्याशियों की सूची में नौ विधायकों के टिकट काट दिए हैं। अमेठी से संजय सिंह, बलिया सदर से दयाशंकर और पडरौना से मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

दिग्विजय सिंह बोले- आम लोगों का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं योगी
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपी में भाजपा शासन में जबरदस्त बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योगी को परिवार चलाने का कोई अनुभव नहीं है इसलिए वो आम जनता का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें