फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: रेलमंत्री बोले- भरे जाएंगे एक लाख से ज्यादा खाली पद, मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें

Thu, 06 Jan 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के एक लाख 24 हजार खाली पद भरे जाएंगे। सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे में खाली एक लाख 24 हजार खाली पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


रेलवे देगा नौकरियां: रेलमंत्री बोले- खाली एक लाख 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, नहीं किया जा रहा निजीकरण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे में खाली एक लाख 24 हजार खाली पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। जब पटरी, कोच, इंजन, कोच फैक्ट्री, सिग्नल, स्टेशन सब कुछ सरकार का है तो फिर निजीकरण कैसा? सरकार रेलवे को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

Corona in UP: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें, 24 घंटे में 3121 नए केस मिले
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि यूपी में अब तक 09 करोड़ 39 लाख से अधिक टेस्ट व 20 करोड़ 69 से अधिक वयस्कों का टीकाकरण किया जा चुका है।  पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 पार, जिम, स्वीमिंग पूल सब बंद, गाइडलाइन जारी
लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा हो जाने पर प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने जिम और स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, माल और सिनेमा को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मुख्यमंत्री योगी की घोषणा, जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा मैनपुरी का सैनिक स्कूल
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि मैनपुरी का सैनिक स्कूल अब जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी बृहस्पतिवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज बातचीत होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें