फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: प्रियंका गांधी सीतापुर में गिरफ्तार, पीएम मोदी बोले- 80 फीसदी मकानों का मालिकाना हक महिलाओं को मिला

Tue, 05 Oct 2021 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें सीतापुर के एक गेस्ट हाउस को अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में न्यू अरबन कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों में 80 फीसदी घरों का मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया है। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:

विज्ञापन


न्यू अरबन इंडिया कॉन्क्लेव: मोदी बोले- पीएम योजना के तहत दिए गए 80 प्रतिशत मकानों का मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित न्यू अरबन इंडिया कॉन्क्लेव के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के 75 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी सौंपी और करीब 4737 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी। पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका गांधी गिरफ्तार: पीएसी गेस्ट हाउस बनाया गया अस्थायी जेल, लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे भूपेश बघेल
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रियंका के साथ 10 अन्य लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा और अजय कुमार लल्लू के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: 12 अक्तूबर से 'विजय रथ यात्रा' शुरू करेगी समाजवादी पार्टी, पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी 12 अक्तूबर से यूपी के चुनाव में आक्रामक रूप से जुट जाएगी। इसके लिए पार्टी ने विजय रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के तहत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के हर जिले व तहसील का दौरा करेंगे और सपा के लिए माहौल बनाएंगे। वह जनता से परिवर्तन की अपील करेंगे और जनसमर्थन मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर

लखीमपुर बवाल: जयंत चौधरी बोले- यूपी में राष्ट्रपति शासन लगे, लखीमपुर कांड का सच छिपा रही योगी सरकार
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि योगी सरकार लखीमपुर की घटना का सच छिपा रही है और मामले के आरोपियों को बचाने का गुनाह कर रही है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। किसानों की मौत के बाद विपक्ष के नेताओं को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। जो कि लोकतंत्र का हनन है। पढ़ें पूरी खबर

गिरफ्तारी में प्रियंका गांधी: कमरे के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा, पुलिस बोली- हमें नहीं पता किसका है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 151, 107 और 116 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जाते गिरफ्तार किया गया था। तब से वह वहीं पर हैं। इस दौरान उनका कमरे में सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें