मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को चार अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान के संबंध में सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। उधर, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में हैं और लगातार सक्रिय हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पढ़ें प्रमुख खबरें
4 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, गांव के एक-एक स्कूल को गोद लें विधायक
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विधायकों को एक-एक विद्यालय गोद लेने का निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश में चार अप्रैल से श्रावस्ती जिले से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी। ऐसे में इसको लेकर विभाग सभी तैयारी कर लें। हर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव, भाजपा में जाने पर बोले- समय आने पर करेंगे खुलासा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में हैं। उन्होंने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली और शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: चुनाव में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सोनभद्र के जिलाधिकारी निलंबित, वाराणसी मंडल आयुक्त करेंगे जांच
भ्रष्टाचार के आरोपों व चुनाव में लापरवाही के आरोप पर सोनभद्र के जिलाधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। उनकी जगह अभी नए जिलाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
पढ़ें पूरी खबर
जालौन: डीवी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी, दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव
जालौन जिले के डीवी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर
आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट का फैसला: कुख्यात कुंटू समेत नौ लोगों को 10 वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपया जुर्माना
गैंगस्टर मामले में सुनवाई पूरी होने बाद अदालत ने माफिया ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह सहित नौ आरोपियों को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर