भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रात को लगाए गए कर्फ्यू पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रात में कर्फ्यू और दिन में लाखों लोगों की रैलियां करने से कोरोना संक्रमण कैसे रुकेगा? उधर, यूपी में सात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
भाजपा सांसद वरुण गांधी का तंज: रात में कर्फ्यू दिन में रैली, कोरोना रोकने का यह तरीका समझ से परे
भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों व महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उन्होंने रात में कर्फ्यू लगाने और भाजपा नेताओं द्वारा दिन में लाखों लोगों की भीड़ बुलाकर रैलियां करने पर सवाल उठाए हैं। कहा कि यह समझ से परे है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: प्रदेश में सात आईपीएस अफसरों के तबादले, अपर्णा गौतम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की उपायुक्त नियुक्त
यूपी में सोमवार को सात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईपीएस अपर्णा गौतम को पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। अभी तक वह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ में एसपी के पद पर तैनात थीं।
पढ़ें पूरी खबर
साहिबजादा दिवस: मुख्यमंत्री आवास पर गूंजे गुरुवाणी कीर्तन, योगी बोले- भक्ति व शक्ति का संगम है सिख परंपरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित साहिबजादा दिवस पर गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया।
पढ़ें पूरी खबर
16 सदस्यीय कमेटी बनी: ब्राह्मणों को साधने के लिए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, तय की गई रणनीति
यूपी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के ब्राह्मण मंत्री अब समाज के बीच जाएंगे। ये मोदी सरकार की ओर से संस्कृत, संस्कृति, धर्म शास्त्रों और धार्मिक स्थलों के लिए किए गए कामों के साथ ब्राह्मण समाज को दिए प्रतिनिधित्व को बताएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
ओमिक्रॉन की आहट: 1.25 लाख महंगी हो सकती है हज यात्रा, अब 4.07 लाख रुपये तक करना होगा खर्च
कोरोना महामारी में बीते दो साल हज यात्रा स्थगित रहने के बाद इस बार ओमिक्रॉन की आहट ने हज यात्रा के महंगी होने की आशंका बढ़ा दी है। कोविड प्रोटोकॉल के चलते सऊदी अरब सरकार ने वीजा शुल्क सहित वैट में बढ़ोत्तरी की है।
पढ़ें पूरी खबर