फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में 23 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद, दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल

Sun, 16 Jan 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में और पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण भाजपा में शामिल हो गए। पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर, भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


UP School College News: प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद रहेंगे, तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर  

भाजपा को झटका: पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में शामिल, बोले- पिछड़ों का हक छीन रही है बीजेपी
भाजपा सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान रविवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज के लोगों का आरक्षण खत्म कर रही है और उनका हक मार रही है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


यूपी: 30 जिलों में 95 फीसदी से ज्यादा आबादी का टीकाकरण, 24 घंटे में 17185 नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 22 करोड़ 89 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। 30 जिलों में 95 फीसदी से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है, जबकि गौतमबुद्ध नगर सहित 5 जिलों की पूरी वयस्क आबादी टीके की पहली डोज की सुरक्षा प्राप्त कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

Aseem Arun Joins BJP: अनुराग ठाकुर बोले- दंगा करवाने वाले सपा में और दंगाइयों को पकड़वाने वाले भाजपा में जाते हैं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा में जेल और बेल वाले लोग जाते हैं और भाजपा में बेदाग लोग शामिल होते हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


UP Election 2022: अखिलेश यादव की मांग, असीम अरुण के साथ काम करने वाले अफसरों को चुनावी ड्यूटी से हटाया जाए
पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण के भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे जो भी अधिकारी पांच साल से असीम के साथ काम कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए। वरना चुनाव को प्रभावित करेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। अखिलेश यादव रविवार को दारा सिंह चौहान को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें