सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। उधर, आईपीएल-15 के दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में शनिवार को कुल 161 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। शाम पांच बजे तक आईपीएल की सबसे महंगी नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 59 करोड़ के साथ बोली में उतरी। पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी
सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।
पढ़ें पूरी खबर
IPL Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और क्रुणाल पांड्या पर खेला बड़ा दांव, आठ-आठ करोड़ में खरीदा
आईपीएल के मेगा आक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ और क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ देकर खरीदा।
पढ़ें पूरी खबर
औरैया में मायावती: सपा के गढ़ में बसपा प्रमुख ने भरी हुंकार, बोलीं- बहकावे में न आए जनता
मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी है। कांग्रेस को घेरते हुए मायावती ने कहा कि वह दलितों और अन्य अनुसूचित जातियों को रिझाने के लिए हमेशा ड्रामा रचती है।
पढ़ें पूरी खबर
कन्नौज: पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्नौज दौरे पर हैं। वह यूपी विधानसभा चुनाव की धुरी बन गए हैं। सीएम योगी से लेकर प्रत्याशी तक मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पीएम भाजपा का प्रचार करने के लिए यूपी के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: दूसरे चरण के पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल
कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और सदस्य पल्लवी सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हों गईं।
पढ़ें पूरी खबर