समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये प्रत्याशी लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर व बांदा जिले के हैं। उधर, कांग्रेस ने कल्याणपुर सीट से नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वह खुशी दुबे की बहन हैं। मंगलवार को घोषित की गई चार उम्मीदवारों की सूची में तीन महिलाएं हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
सपा ने लखनऊ के छह प्रत्याशियों सहित 10 उम्मीदवारों की घोषणा की, कैंट से राजू गांधी लड़ेंगे चुनाव
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार सुबह लखनऊ के छह उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। लखनऊ पूर्वी से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है जबकि लखनऊ पूर्वी से पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर फिर दांव लगाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस ने कल्याणपुर का प्रत्याशी बदला, पहले खुशी दुबे की मां को दिया था टिकट
कांग्रेस ने कल्याणपुर से प्रत्याशी को बदल दिया है। पहले यहां से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया था।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने 20 और प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट जारी की
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 20 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप अब तक 403 में से 324 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया पर फेंका केमिकल, बाल-बाल बचे
लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर केमिकल फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी युवक को कांग्रेसियों ने दबोचा, पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।
पढ़ें पूरी खबर
Budget 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और किसानों की आय बढ़ाने वाला बजट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय बजट 2022-23 देश को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाने वाला साबित होगा। यह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है।
पढ़ें पूरी खबर