यूपी का रिवरफ्रंट घोटाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सीबीआई ने सोमवार को करीब 40 जगहों ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुसलमानों का एक ही डीएनए होने की बात पर बयान दिया है। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
रिवरफ्रंट घोटाला: सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ सहित 17 शहरों व जिलों में छापेमारी की
रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ, गाजियाबाद और देहरादून सहित 17 जिलों व शहरों में छापेमारी की है। सीबीआई ने यूपी के साथ पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी छापेमारी की है।
पढ़ें पूरी खबर:
'हिंदू-मुस्लिम दोनों का डीएनए एक' भागवत के बोल पर मायावती का तंज-'मुंह में राम बगल में छुरी'
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि हिंदू और मुसलमान दोनों का डीएनए एक है पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का बयान 'मुंह में राम बगल में छुरी' जैसा है। संघ और भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वह लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहीं थी।
पढ़ें पूरी खबर:
पीएम मोदी कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित, पुत्र राजवीर को कॉल कर जाना हालचाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हैं। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। कल्याण सिंह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है।
पढ़ें पूरी खबर:
पुलिस ने पहली बार अंग्रेजी में दर्ज की एफआईआर, तमिलनाडु के हरिप्रसाद ने मारपीट के मामले में कराया केस
बाराबंकी जिले की शहर कोतवाली में पहली बार शनिवार रात अंग्रेजी भाषा में एफआइआर दर्ज की गई। यह पहला केस है जो हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके वादी तमिलनाडु प्रांत के रहने वाले हरिप्रसाद बने हैं। इस पर उन्होंने पुलिस की सराहना भी की है।
पढ़ें पूरी खबर:
आतंकियों जैसे सुलूक का लगाया आरोप: मुनव्वर राना बोले- मैंने खुदकुशी की तो भाई-भतीजे और पुलिस होंगे जिम्मेदार
मशहूर शायर मुनव्वर राना अपने भाई-भतीजों व रायबरेली पुलिस के रवैये से आहत हैं। उनका कहना है कि भाई-भतीजों और पुलिस ने मेरा तमाशा बना दिया है। मेरी हालत नौटंकी के किरदार जैसी बना दी है। इन हालात में यदि मैंने खुदकुशी कर ली तो इसके जिम्मेदार मेरे भाई-भतीजे और रायबरेली पुलिस होगी।
पढ़ें पूरी खबर: