नए शुल्क के सूचना बोर्ड सोमवार शाम तक टोल के दोनों तरफ लग जाएंगे। बढ़े हुए टोल से राजधानी क्षेत्र में लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली होकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले करीब दस लाख छोटे-बड़े वाहनों पर असर पड़ेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रति ट्रिप पांच से दस रुपये तक टोल शुल्क बढ़ाया है। टोल शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू होंगी। प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दिन से वाहनों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा।
कानपुर रोड का नवाबगंज टोल प्लाजा
वाहन श्रेणी वर्तमान प्रस्तावित
कार 95 100
बस, ट्रक 320 330
छोटे कमर्शियल 155 160
बहराइच का आनी टोल प्लाजा
वाहन श्रेणी वर्तमान प्रस्तावित
कार 45 45
बस, ट्रक 150 155
छोटे कमर्शियल 70 75
बाराबंकी का बारा टोल प्लाजा
वाहन श्रेणी वर्तमान प्रस्तावित
कार 105 110
बस, ट्रक 350 365
छोटे कमर्शियल 170 175
सुल्तानपुर का असरोगा टोल प्लाजा
कार 110 115
बस, ट्रक 370 385
छोटे कामर्शियल 175 185
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
170 रुपये देने होंगे कार और जीप के दिल्ली से मेरठ तक के लिए।
275 रुपये टोल शुल्क हो गया है कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों का।
580 रुपये चुकाने होंगे बस और ट्रक को, पहले 560 रुपये था टोल।
115 रुपये लगेंगे इंदिरापुरम से मेरठ के कार और जीप से जाने पर।
175 रुपये देनें होंगे इंदिरापुरम से मेरठ कार ओर से जीप से दोनों ओर के।
छिजारसी टोल प्लाजा (एनएच नौ)
175 रुपये देने होंगे कार, जीप, वैन के लिए, दोनों ओर के 260 लगेंगे, 5795 में मासिक पास बनेगा।
280 रुपये देने होंगे हल्के वाणिज्यिक वाहनों और मिनी बस के लिए, 420 दोनों ओर के, 9360 में बनेगा
मासिक पास।
590 रुपये लगेंगे बस और ट्रक के एक ओर से, दोनों ओर का टोल शुल्क होगा 885 रुपये और मासिक बनेगा 19,610 रुपये में।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे
280 रुपये टोल शुक्ल लगेगा कार, जीप और वैन जैसे हलके निजी वाहनों का डासना से प्रवेश कर छज्जूनगर से निकलने के लिए।
290 रुपये चुकाने होंगे हल्के वाणिज्यिक वाहनों को।
10 से 70 रुपये तक टोल शुल्क बढ़ाया गया है टोल प्लाजा पर।
यह भी पढ़ें: Prayagraj: IIIT के दो छात्रों की मौत का मामला... निदेशक कार्यालय घेरकर बैठे भड़के छात्र, जमकर किया हंगामा