शहीद पथ से आने व जाने वाले भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग से डायवर्जन जारी किया है। आईपीएल मैच की वजह से 1, 4, 12, 14, 22 अप्रैल, 9 व 18 मई के लिए यह रूट चार्ट जारी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने मैच के कारण शहीदपथ पर दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच वाहनों का दबाव रहने की आशंका है, जिससे दर्शकों के अलावा कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जाने वाले वाहनों को शहीद पथ का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा इकाना स्टेडियम की पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहनों को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा। इसलिए शहीदपथ की जगह अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग किया जा सकता है। नो एंट्री का समय रात 11 बजे से न होकर क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद यातायात सामान्य होने तक जारी रहेगा। किसी भी स्थिति के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकेगा।
1. कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि ये वाहन कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जाएंगे।
2. शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर गुजारे जाएंगे।
3. गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन, बस, कॉमर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा या अमूल डेयरी कटिंग से अहिमामऊ केबजाय अमूल डेयरी कटिंग से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होते हुए जाएंगे।
4. उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन, बस, काॅमर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहे से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा की ओर से जाएंगे।
5. हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए गुजारे जाएंगे।
6. लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन, बस, काॅमर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन लालबत्ती चौराहे से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जाएंगे। 7. सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट होंगे जो लूलू मॉल से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे।
8. सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाला यातायात एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जाएंगे।
9. कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात अहिमामऊ रैंप से नहीं उतरेंगे और शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
10. कमता शहीद पथ तिराहे से अहिमामऊ चौराहे पर यू टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा और शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जा सकेगा।
11. सुल्तानपुर से आने व जाने वाले बड़े वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे और कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुए आ-जा सकेंगे।