ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़।
लखनऊ। गोरखपुर से गोमतीनगर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन के जनरल कोच में शौचालय का दरवाजा टूटा होने से बदबू फैल गई, वहीं सीटों से लोहे के रॉड निकले होने की भी शिकायत मिली है। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है।
यात्री यूएस चौरसिया ने इंटरसिटी एक्सप्रेस (15081) के जनरल कोच के शौचालय के टूटे दरवाजे का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि बदबू के कारण बोगी में बैठना मुश्किल हो गया। डीआरएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआरएम ने यात्री से यात्रा विवरण मांगा, जिस पर चौरसिया ने बताया कि जनरल बोगी में पीएनआर नंबर नहीं होता। इसी ट्रेन के कोच नंबर सी-2 की सीट संख्या 35, 36 और 37 पर लोहे के रॉड निकले होने की भी शिकायत दर्ज की गई। यात्री ने फोटो भी साझा की है। शिकायत में कहा गया कि ये रॉड किसी भी यात्री को गंभीर रूप से घायल कर सकते हैं। यात्रियों ने रेलवे से जनरल बोगी में सफर करने वालों की सुविधाओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है।
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़।
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़।
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़।
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़।