उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित तेजी से घट रहे हैं जिसे देखते हुए प्रदेश के छह और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत दे दी गई है। वहीं, प्रदेश में अलीगढ़ शराब कांड ने सरकार की नींद उड़ा दी है। मामले में मृतकों का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। इसके अलावा, संतकबीर नगर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां बेटों ने अपने पिता के शव को कंधा देने की जगह जेसीबी की मदद से दफना दिया है। यहां पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें:
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से घट रहा है जिसे देखते हुए सोमवार को प्रदेश के छह और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत से राहत दे दी गई है। बता दें कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 600 से कम है वहां सोमवार से सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू नहीं लगेगा।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ शराब कांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घटना के चौथे दिन भी जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। तीसरे दिन 15 मौतों के बाद आज यानी सोमवार को अबतक 9 और लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा धनीपुर में दो लोगों की, क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में चार लोगों की और तीन अन्य की जहरीली शराब पीने से मौत हुई। इसी के साथ जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 80 पहुंच गया है।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत हो गई, परिजनों ने कोरोना के डर से उसे कंधा तक नहीं दिया। मृतक के तीन बेटे थे लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। इतना ही नहीं पिता को कंधा देने की बजाय बेटों ने जेसीबी बुलवाकर गड्ढा खोदकर उनके शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
बाराबंकी में चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमओ ने कहा कि सूचना मिली है, मामले की जांच कराकर जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
राजधानी लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर शनिवार को एक फल विक्रेता फल बेच रहा था। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसने मास्क भी लगा रखा था। इसके बावजूद वर्दी के नशे में चूर कुछ पुलिस वालों ने उससे बदसलूकी की और उसके तराजू के बाट लेकर चले गए।
क्लिक करें और तस्वीरों में देखें पूरी खबर