लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ीं शिकायतों की सुनवाई और इनके निस्तारण के लिए लालबाग स्थित निगम मुख्यालय में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार समस्याएं सुनेंगे। नगर निगम और जलकल विभाग के अफसर भी मौजूद रहेंगे।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समाधान दिवस सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान शहरवासी सफाई, मार्ग प्रकाश, पार्क, सड़क निर्माण व गृहकर-जलकर आदि से जुड़ीं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। गृहकर से जुड़ीं समस्याओं के निस्तारण के लिए पुराना बिल और मकान की सामने से फोटो जरूर मोबाइल में खींचकर लाएं।