फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाष्टमी
विज्ञापन


गोपाष्टमी पर विधायक डॉ. नीरज बोरा की ओर से गोपूजन जानकीपुरम सेक्टर-एफ लक्ष्मण गोशाला में सुबह 11:30 बजे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।



मलिहाबाद स्थित श्री गोपेश्वर गोशाला में गो कृपा महोत्सव के चौथे दिन गोपूजन, गोदान, तुलादान का शुभारंभ सुबह 10 बजे से। हरिनाम संकीर्तन यात्रा, महाआरती दीपदान, सत्संग, भंडारा शाम 6 बजे।
विज्ञापन




अवध गोशाला समिति का 118वां गोपाष्टमी उत्सव महानरायन चौक स्थित समिति प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक। इस दौरान पुरस्कार वितरण और विविध कार्यक्रम होंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




सम्मान समारोह



डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र निशंक की 107वीं जयंती के अवसर पर साहित्य सम्मान समारोह हिंदी संस्थान के निराला सभागार में दोपहर 3:30 बजे।



बैठक

बहुजन समाज पार्टी की मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की मंडलस्तरीय बैठक बीएसपी यूपी स्टेट कार्यालय में सुबह 11 बजे। बसपा मुखिया मायावती मौजूद रहेंगी।



धरना



साउथ सिटी की बदहाल सड़कों के विरोध में साउथ सिटी वीमेंस एसोसिएशन की ओर से लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय पर एसोसिएशन पदाधिकारियों का धरना सुबह 11 बजे।



खेल



वीमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे।



लखनऊ महिला हैंडबॉल टीम का ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में शाम चार बजे।



नाटक



गोमती नगर स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में महादेव चैप्टर-2 नाटक का मंचन शाम 7 बजे।

गोष्ठी

दृढ़ संकल्प पत्रिका की ओर से एक राष्ट्र एवं संपन्न राष्ट्र का सपना विषय पर विचार गोष्ठी यूपी प्रेस क्लब में अपराह्न 1 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें