तवस्या महिला उद्यमी मंच की ओर से महिला उद्यमियों के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी गोमतीनगर के जेबीआर ग्रैंड में सुबह 10:30 बजे से।
सम्मान समारोह
गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से दशहरा मिलन व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह गोमतीनगर एफिल क्लब सुबह 11:30 बजे।
शैक्षणिक संवाद
शिक्षकों का शैक्षणिक संवाद कार्यशाला चारबाग के नाका हिंडोला स्थित अंबर होटल में दोपहर 12 बजे से।
कार रैली
रोटरी ग्रीन डाइव की ओर से कार रैली जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 5 सुबह 11 बजे।
कवि सम्मेलन
अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर की लखनऊ इकाई की ओर से कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह यूपी प्रेस क्लब में दोपहर 12 बजे से।
विमोचन
राष्ट्रधर्म पत्रिका के जल है तो कल है अंक का विमोचन गोमतीनगर के भागीदारी भवन प्रेक्षागृह में शाम 4 बजे से।
वार्षिक कंसर्ट
सेंट जोसेफ विद्यालय परिवार की ओर से 40वां वार्षिक कंसर्ट अभिव्यक्ति 2026-27 कार्यक्रम राजाजीपुरम सी ब्लॉक के सेक्टर-छह स्थित स्कूल परिसर में शाम 5 बजे से। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।
गोमती आरती
मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से शरद पूर्णिमा पर मां गोमती आरती डालीगंज के उपवन घाट पर शाम 5 बजे से।
पूजा
श्री श्री कोजागरी लोक्खी पूजा सदर बाजार के 25 उस्मान रोड के दूर्गाबाड़ी कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति में शाम 07:30 बजे से।
मंजरी-जिला रैली
इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से मंजरी-जिला रैली व आईएसओ मीट जिला 312 फैजाबाद रोड स्थित इम्पेरियल रिजॉर्ट के गोल्डन ब्लोसम में सुबह 09:30 बजे से।
डांडिया
वरिष्ठ नागरिक सामुदायिक एवं मनोरंजन केंद्र अलीगंज की ओर से वरिष्ठ नागरिकों व उनके परिवारों के लिए डांडिया अलीगंज सेक्टर-बी स्थित जोन तीन नगर निगम बिल्डिंग में शाम 5 बजे से।
खेल
ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर शाम चार बजे से।
मोहन सिंह बिष्ट स्मृति टी20 टूर्नामेंट जानकीपुरम लखनऊ स्थित सहारा स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।