फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, मां घायल

विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, मां घायल
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-9 के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार पिकअप लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार निलाक्षी गौतम (19) की मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं उनकी मां मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, मौका पाकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, बिजनौर के न्यू गुड़ौरा निवासी निलाक्षी गौतम उन्नाव के पुरवा स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। शाम करीब छह बजे वह मां मीना के साथ स्कूटी से घरेलू सामान खरीदने जा रही थीं। इस दौरान पिकअप ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे बैठी निलाक्षी सड़क पर गिर गईं और पिकअप का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। स्कूटी पिकअप में फंसकर घिसटती चली गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायल मां-बेटी को ट्रॉमा सेंटर-2 ले गई और परिजनों को सूचना दी। देर रात निलाक्षी की मौत हो गई। परिवार में पिता बृजेश गौतम और दो बहनें हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें