फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Timing: भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का बदला समय, पढ़ें डीएम का आदेश

Thu, 24 Apr 2025 03:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। डीएम ने आदेश जारी करके सभी स्कूलों को इसका पालन करने के लिए निर्देशित किया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
UP School Timing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी विशाखजी ने आदेश जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार से सभी स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। अभी तक लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक विद्यालय संचालित किए जाते थे। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow: नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सम्भाली जिम्मेदारी, बोले- शहर चमकाना और भ्रष्टाचार रोकना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की बाहर खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें